:: किरतसिंहोत भाटी 142::
महारावल अमरसिंह के पुत्र कीरतसिंह के वंशज किरतसिंहोत भाटी कहलाये | इनके वंशज किरतास गाँव बीकानेर में निवास करते है | अमरसिंह के पुत्र सामसिंह के वंशज भी किरतास गाँव में निवास करते है |
::केसरसिंहोत भाटी 143:;
महारावल अमरसिंह के पुत्र केशरसिंह व् जैतसिंह के वंशज केसरसिंहोत भाटी से जाने जाते है | इनका निवास मेवाड़ के चितोड़ गढ़ के मुलोली ,पूचा ,बरोड़ा ,खरड़ी बावड़ी आदी गाँव में है |
:: गजसिंहोत भाटी 144 ::
महारावल अमरसिंह के पुत्र गजसिंह के वंशज गजसिंहोत भाटी कहलाये | इनके वंशज बीकानेर के गाजू गाँव में निवास करते है |
::जयसिंहोत भाटी 145 ::
महारावल अमरसिंह के पुत्र जयसिंह के वंशज जयसिंहोत भाटी कहलाये | इनके वंशज जैसलमेर जिले में ओला ग्राम में निवास करते है | ओला गाँव के आइदानसिंह जाने माने व्यक्ति थे | इनके पुत्र रामसिंह बैंक मैनेजर है | ओला गाँव के आईदान सिंह जाने माने व्यक्ति थे | इनके पुत्र रामसिंह बैंक मैंनेजर है | भगवानसिंह सरपंच रह चुके है | अभयसिंह पुलिस से हवालदार के पद से सेवा निवृत हुए |
:: अमरसिहोत भाटी 146 ::
महारावल अमरसिंह के पुत्र हरिसिंह ,आनंदसिंह और इंद्रसिंह के वंशज अमरसिंहोत भाटी कहलाये | इनके वंशज शाहपूरा में निवास करते है |
महारावल अमरसिंह के पुत्र माहकरणसिंह भीमसिंह जोधसिंह और सुजानसिंह के वंशज मालवा बीकानेर ,जयपुर ,अजमेर और मथुरा में रहते है |