:: दीप्सिहोत भाटी 140 अवाय व् ओला ::
महारावल अमरसिंह के पुत्र दीपसिंह के वंशज दीपसिहोत भाटी कहलाये | इनका गाँव जैसलमेर जिले में अवाय व् ओला है अवाय के हुकुम सिंह पुलिस अधिक्षक पद से सेवानिवृत है | इनके सुपुत्र अजयसिंह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके है | माधोसिंह जी सेना से मेजर पद से सेनानिवृत हुए है |
:: विजयसिंहोत भाटी 141 ::
महारावल अमरसिंह के पुत्र विजयसिंह के वंशज विजयसिहोत भाटी कहलाये | इनके वंशज जोधपुर जिले के ओसियां गाँव व् उम्मेदनगर में निवास करते है | जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह जी ने ओसिया के ठा. जयसिंह की कन्या से विवाह किया था | जयसिंह के पुत्र १.मदनसिंह २.कल्याणसिंह ३.भोमसिंह ४.मोहनसिंह हुए | मदनसिंह पुलिस अधीक्षक पद पर थे उनकी जागीरी बीठू गाँव थी | मदनसिंह के पुत्र मोतीसिंह भवानीसिंह और भगवानसिंह है | मोतीसिंह का विवाह चेलार अधिपति सोढा आम्बसिंह की पुत्री चन्दनकंवर से हुआ था | कल्याणसिंह का भवरी ठिकाना है | तथा कर्नल मोहनसिंह जी का बिराई का ठिकाना है | कर्नल मोहनसिंह पुत्र नरेन्द्रसिंह भाटी नहर मंत्री रह चुके है | और विधायक भी रह चुके है | कर्नल मोहनसिंह की पुत्री का विवाह विदेश एवं रक्षा मंत्री जसवंतसिंह महेचा जसोल के साथ हुआ |
दीपसिंहोत भाटी :- महारावल अमरसिंह के वंशज वंशावली
|
---------------------------------|
दीपसिंह जयसिंह
पद्मसिंह संग्रामसिंह
प्रथ्विराज सांवतसिंह
सवाईसिंह जालमसिंह
बहादुरसिंह किशनसिंह
चैनसिंह सबलसिंह
सामसिंह धोकलसिंह
बगतावरसिंह (ओला )
बलवंतसिंह
सांगीदान
भंवरसिंह
शैतानसिंह
(अवाय)
इनके आलावा विजय सिंह ( ओसिया मारवाड़ )
सामंतसिंह ( कीरतसर बीकानेर )
केसरीसिंह (मुरोली मेवाड़ )
गजसिंह (गाजू मारवाड़ )
Tags:
vanshawali